Gadar 2 Box Office Collection Day 55: हैंड पंप की तरह 'जवान' को भी तारा सिंह ने उखाड़ फेंका, 55वें दिन किया धांसू कलेक्शन - News Foxen

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 6, 2023

Gadar 2 Box Office Collection Day 55: हैंड पंप की तरह 'जवान' को भी तारा सिंह ने उखाड़ फेंका, 55वें दिन किया धांसू कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection Day 55: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के ऐसे झंडे गाड़े कि अब तक फिल्म नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. फिल्म रिलीज हुए दो महीने का वक्त होने चला है और अब तक इसने बजट से चौगुनी कमाई कर ली है. फिल्म अब कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों से हटने वाली है, लेकिन अपने आखिरी दिनों में भी हालिया रिलीज शाहरुख खान की फिल्म जवान को कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में आज हम आपको गदर 2 के 55वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने जा रहे हैं. 

ग़दर 2 का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको जानकर हैरानी होगी कि गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 55वें दिन भी 0.40 लाख की कमाई की. वीकडे होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. बता दें कि गदर 2 ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने 50वें दिन 60 लाख, 51वें दिन 45 लाख, 52वें दिन 20 लाख और 53वें दिन 10 लाख, 54वें दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म 55 दिनों में 527 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. 

अनिल शर्मा ने बनाई है गदर 2 

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर 2 साल 2001 की फिल्म गदर का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल तारा सिंह के रोल में, अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आई हैं. वहीं फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी मुख्य भूमिका में हैं. अनिल शर्मा ने गदर 2 की सक्सेस के बाद ऐलान किया है कि वे जल्द ही गदर 3 लेकर आएंगे.



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/ro1hsxn

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here