Mark Antony Box Office Collection Day 5: मार्क एंटनी जीत ले गया दर्शकों का दिल, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी - News Foxen

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, September 19, 2023

Mark Antony Box Office Collection Day 5: मार्क एंटनी जीत ले गया दर्शकों का दिल, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी

Mark Antony Box Office Collection Day 5: जेलर ने कुछ समय पहले तमिल सिनेमा में जमकर धूम मचाई थी. फिल्म ने पूरे भारत में लगभग 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जेलर में रजनीकांत नजर आए और उन्होंने फैन्स का खूब दिल जीता. लेकिन 15 सितंबर को एक और तमिल फिल्म रिलीज हुई. इसका नाम है मार्क एंटनी. मार्क एंटनी में तमिल स्टार विशाल नजर आए और उन्होंने फैन्स का दिल जीतने का काम किया. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और फिल्म अपने बजट को वसूल चुकी है और प्रॉफिट में आ चुकी है. फिल्म में विशाल और एसजे सूर्या के काम को खूब पसंद किया जा रहा है. 

विशाल की फिल्म मार्क एंटनी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सेकनिल्क के मुताबिक, मार्क एंटनी ने पांच दिन में 40.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मार्क एंटनी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन नौ करोड़ रुपये, तीसरे दिन 10.1 करोड़ रुपये, चौथे दिन शुरुआती 7.95 करोड़ रुपये और पांच करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में फिल्म के जल्द ही पचास करोड़ रुपये के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

विशाल की तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म चार दिन में ही फायदे का सौदा साबित हो चुकी है. मार्क एंटनी पीरियड साइंस फिक्शन एक्शन मूवी है. इस अधिक रविचंद्रन ने डायरेक्ट किया है. मार्क एंटनी नें विशाल और एस.जे. सूर्या के साथ रितु वर्मा, सेल्वाराघवन, सुनील और अभिनय भी हैं. म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है.



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/wVTUFEm

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here