आठ पार्ट से हुई 581 अरब कमाई, इस फिल्म का बड़ा ही नहीं बच्चा भी है फैन - News Foxen

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 20, 2023

आठ पार्ट से हुई 581 अरब कमाई, इस फिल्म का बड़ा ही नहीं बच्चा भी है फैन

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड एक फिल्म, जिसके पांच से ज्यादा पार्ट हो वह हिट होना नामुमकिन लगता है. लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसके हर एक पार्ट को दर्शकों का प्यार इतना बेइंतहा मिला कि फिल्म ने आठ पार्ट्स वाली इस फिल्म से 581 अरब की कमाई कर ली. इतना ही नहीं इस फिल्म की बुक्स आज भी मार्केटों में लोग खरीदते नजर आते हैं. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप अभी भी नहीं पहचान पाए, जिसकी कहानी जादुई है. एक बच्चा, जिसके माता पिता जादुगर होते हैं. लेकिन वह मर जाते हैं. वहीं उसे एक ऐसे स्कूल में एडमिशन मिलता है जहां वह जादू की पढ़ाई करता है. इस सफर में उसके दो खास दोस्त बनते हैं और चुनौतियां का सामना करने में साथ देते हैं. 

अब तो आप पहचान ही गए होंगे कि यह कहानी हैरी पॉटर की है, जिसके कुल आठ पार्ट्स हैं. वहीं आज भी फैंस इस फिल्म के डायहार्ड फैंस हैं. आठ पार्ट्स में पहला हैरी पॉटर और पारस पत्थर है, जिसमें अनाथ लड़के हैरी पॉटर की कहानी शुरु होती है और हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली से उसकी मुलाकात होती है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 317.58 मिलियन डॉलर का हुआ था. वहीं इस फिल्म के सभी पार्ट्स अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं. 

इसका दूसरा पार्ट, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, जिसने  261.99M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन है. तीसरा पार्ट, हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी है, जिसने 249.36M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. चौथा पार्ट हैरी पॉटर और आग का प्याला है, जिसका 290.01M डॉलर ग्रॉस कलेक्शन हुआ था. पांचवा हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 292.00 मिलियन डॉलर था. छठा पार्ट, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 301.96 मिलियन डॉलर है. सातवां पार्ट, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 1 है, जिसका ग्रॉस 295.98 मिलियन डॉलर है. आठवां पार्ट हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 2 है, जिसका 381.01 मिलियन डॉलर कलेक्शन है. 

बता दें, फिल्म सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (नॉवल) पर बेस्ड है, जिस पर चार निर्देशकों क्रिस कोलंबस, अल्फोंसो क्वारोन, माइक नेवेल और डेविड येट्स ने काम किया है. 



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/F8ICUfN

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here