Sunday, September 17, 2023

तोड़ी 11 साल की शादी, 34 की उम्र में निभाया 31 साल के बेटे की मां का रोल, तस्वीर में दिख रहीं एक्ट्रेस हैं आज स्टाइलिश मॉम

बॉलीवुड ही नहीं टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी काफी साल पुरानी शादी का अंत करके एक नई जिंदगी की शुरुआत की है. हालांकि यह सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. इन्हीं में से एक तस्वीर में दिख रहीं एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों टीवी के पॉपुलर सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में का हिस्सा बनकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इन की जिंदगी काफी स्ट्रगल वाली रही. लेकिन आज वह टीवी की स्टाइलिश मॉम में गिनी जाती हैं. वहीं 17 साल पुरानी तस्वीर में और उनकी आज की तस्वीर में जमीन आसमान का अंतर है, जिसे हम नहीं फैंस खुद देखकर कह रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं. 

यह टीवी एक्ट्रेस और कोई नहीं गुम हैं किसी के प्यार में की ईशा भोसले यानी मानसी साल्वे हैं. एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी 17 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जो कि उनके ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाता है. वहीं इस तस्वीर के साथ उन्होंने खुलासा किया की चबी फेस के कारण उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था. लेकिन आज 43 साल की उम्र में उनकी जौलाइन उनके पास है. वहीं फैंस ने भी इसका राज बताने की डिमांड की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्यार का दर्द है में नकुल मेहता के किरदार की मां का रोल निभाकर वह घर घर में छा गई. लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 34 की उम्र में 31 साल के एक्टर की मां का रोल निभाया था.

इसके अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो मानसी साल्वे आज सिंगल मदर हैं. दरअसल, साल 2016 में उन्होंने डायरेक्टर हेमंत प्रभु के साथ 11 साल पुरानी अपनी शादी तोड़ने का फैसला लिया था क्योंकि वह अपनी जिंदगी को नई दिशा देना चाहती थीं. 

मानसी साल्वे आज टीवी की स्टाइलिश मॉम कहलाती हैं. वहीं कोई अपना सा, आशीर्वाद, असंभव, सारथी, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार, वोह अपना सा और डोली अरमानो की जैसे सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं. जबकि वह इन दिनों गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल से पॉपुलैरिटी बटोर रही हैं. 



from NDTV India - Filmy https://ift.tt/WqkDrhJ

No comments:

Post a Comment